
छपरा:- जिला मुख्य आयुक्त सारण के निर्देश पर प्रथम सोपान परीक्षण शिविर का आयोजन गुरुवार को मढ़ौरा प्रखंड के गौरा स्थित डॉ० रामबिहारी सिंह उच्च विद्यालय विशुनुपुरा परिसर में आयोजित किया गया Iयह शिविर अगले छः दिनों तक चलेगा।जिला मुख्य आयुक्त सारण के द्वारा शिविर प्रधान के रूप रामबिहारी सिंह उच्च विद्यालय के स्काउट मास्टर अवधेश प्रसाद एवं गाइड में शिविर प्रधान के रूप में एडवांस गाइड कैप्टन रितिका सिंह को नियुक्त किया गया है I वही स्काउट में शिविर सहायक के रूप में स्काउट मास्टर प्रणव, चंदन कुमार और विकास कुमार,आशुतोष,रजनीश को नियुक्त किया गया है Iशिविर का उद्घाटन विद्यालय के प्राचार्य पंचदेव गिरि और शिविर प्रधान अवधेश प्रसाद के द्वारा संयुक्त रूप से ध्वजारोहण करके किया। उद्घाटन समारोह में विद्यालय के प्राचार्य पंचदेव गिरि ने कहा कि आज के परिवेश में बच्चों में स्काउटिंग गाइडिंग की शिक्षा बहुत जरूरी है।वही शिविर प्रधान अवधेश प्रसाद ने बताया कि स्काउटिंग गाइडिंग बच्चों में अनुशासन के साथ देश प्रेम की भावना का विकास कराता है I इस शिविर में डॉ० रामबिहारी सिंह उच्च विद्यालय गौरा के लगभग 18 स्काउट और 30 गाइड भाग ले रहे हैं I




Recent Comments