मांझी(सारण)। मांझी बलिया मोड़ स्थित रेणुका हॉस्पिटल परिसर में आगामी 12 जनवरी को मेडिकल हेल्थ कैम्प का आयोजन किया जाएगा। इस आशय की जानकारी देते हुए आयोजक डॉ विश्वम्भर पोद्दार ने बताया कि कैम्प में हार्ट ब्लड प्रेशर सुगर तथा आंख आदि की निःशुल्क जांच की जाएगी तथा मुफ्त दवा वितरित की जाएगी। शिविर में डॉ राजेश गुप्ता डॉ राजकिशोर सिंह तथा डॉ पी कुमारी आदि मौजूद रहेंगे।