
विजेता टीम के कप्तान मन्नू को साईकिल पुरस्कार
मुखिया संघ के अध्यक्ष संगम बाबा ने फिता काटकर मैच की शुरुआत करवाई
खेल के साथ-साथ एक अच्छा नागरिक भी बनें युवा – संगम बाबा
इसुआपुर ( सारण ):- इसुआपुर प्रखंड के बजरहियाँ स्कूल परिसर के क्रीड़ा मैदान में मिनी T-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाईनल मैच गलिमापुर बनाम डिह छपियाँ के बीच खेला गया ।डिह छपियाँ की टीम ने गलिमापुर को 44 रनों से पराजित कर कप पर कब्जा जमा लिया ! फाईनल मैच के मुख्य अतिथि इसुआपुर मुखिया संघ के अध्यक्ष संगम बाबा ने फिता काटकर व टास करा खेल की शुरुआत कराई । वहीं खिलाड़ीयों और दर्शकों को सम्बोधित करते हुये मुखिया संघ अध्यक्ष संगम बाबा ने कहा की खेल के साथ-साथ युवाओं को समाज के लिये अच्छे काम कर अपने कैरियर पर भी फोकस करनी होगी । टुर्नामेन्ट के फाईनल मैच में टॉस जीतकर 12 ओवरों के खेल में डिह छपियाँ की टीम ने बल्लेबाजी कर 3 विकेटों के नुकसान पर 139 रनों का लक्ष्य रखा । वहीं जवाब में गलिमापुर की टिम 12 ओवरों में 95 रन हीं बना पाई । और डिह छपियाँ 44 रनों से मैच जीत गई । विजेता टीम के कप्तान मन्नू को एक हीरो रेंजर साईकिल और मैन आफ द मैच डिह छपियाँ के सुजीत को व मैन आफ द सिरिज का पुरस्कार राहुल को मिला । मौके पर आयोजक आकाश, चिन्टु, प्रकाश, दीपू, अनूज, राकेश बाबा, नबी व बंटी बाबा उपस्थित थे ।




Recent Comments