पागल सियार ने कई लोगों को काटा
जनादेश/मढ़ौरा(सारण)।स्थानीय प्रखंड के मोथाहा गांव में 28 सितंबर की रात एक पागल सियार ने कई लोगों को काट लिया।पीड़ित व्यक्तियों में गीता देवी, मनु कुमार साह, उदय शंकर सिंह राजेश कुमार,अशरफ, जेपी महतो और क्यामुदिन का नाम शामिल हैं।इसकी जानकारी ग्रामीणों ने भाजपा पश्चिमी के पूर्व मंडल अध्यक्ष डॉ रामबाबू सिंह को लोगों ने दी और बताया कि पागल सियार के काटने से लोग दहशत में है।उक्त जानकारी मिलने पर भाजपा नेता ने मढ़ौरा रेफरल अस्पताल प्रभारी से पीड़ित लोगों को एन्टीरैबिज इंजेक्शन के लिए बात की।




Recent Comments