
पानापुर (सारण)सोमवार को थानाक्षेत्र के सुहागन महिलाओं ने पति की लम्बी उम्र के लिए सोमवती अमावस्या व्रत रखा।कृष्ण पक्ष की अमावस्या यदि सोमवार को पड़ता है तो सोमीआमावश्या कहा जाता है।ऐसा संयोग बहुत कम हीं बनता है।इसलिए सुहागन महिलाएं इस व्रत का बेसब्री से इंतज़ार करती है।ऐसी मान्यता है कि उपवास रहकर वट-वृक्ष का परिक्रमा कर धागा बाॅधने से पति की उम्र लम्बी होती है तथा उनके जीवन में आनेवाली कठिनाई तथा दुःख को अन्त हो जाता है।तथा पारिवारिक जीवन सुखमय व्यतीत होता है।




Recent Comments