दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
दरवाजा तोड़कर लाखों की चोरी
ब नगर के नुनियारटोली चिकपट्टी में कतिपय तत्वों ने हेवंती देवी के घर का ताला तोड़कर लाखों रुपए मूल्य का सामान चुरा लिया है। थानाध्यक्ष नित्यानंद चौहान ने बताया कि हेवंती देवी ने घर की रखवाली करने वाले विनोद महतो के विरूद्ध चोरी की एफआईआर दर्ज करायी है। छानबीन कर दोषी पाए जाने पर उसे जेल भेजा जाएगा। एफआईआर में हेवंती देवी ने बताया है कि वह अपने पुत्र के इलाज के लिए सपरिवार गोरखपुर गयी थी। तीन दिनों बाद वापस लौटी तो देखी की घर का दरवाजा टूटा पड़ा है। घर के अंदर ट्रंक में रखे गए पैसे व जेवरात गायब है। उसने आरोप लगाया है कि घर की रखवाली करने के लिए चिपट्टी निवासी विनोद महतो को रखा था। उसी ने इस घटना को अंजाम दिया है।




Recent Comments