भोजपुरी के गीतों में बढ़ती अश्लीलता को रोकने को लेकर बच्चो ने किए कार्यक्रम
छपरा : सारण जिले कें मढ़ौरा प्रखंड के मिर्जापुर मारूती नंदन एकेडमी के प्रांगण में गायन प्रतियोगिता सुरों का सरताज का हुआ भव्य आयोजन ! जिसका उद्घाटन अमनौर विधायक शत्रुधन तिवारी उर्फ चोकर बाबा, संस्थान के निदेशक नित्यानंद द्विवेदी व महामंत्री विद्यावती मिश्रा के द्वारा कलश स्थापित करके किया गया! इस कार्यक्रम मे सारण जिले के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के लिए 6 से 18 वर्ष तक के छात्र छात्राएं भाग ले रहे है ! कार्यक्रम के संयोजक उज्जवल निर्मल ने जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रतियोगिता भोजपुरी मे बढ़ते अश्लीलता के खिलाफ कराया जा रहा है ! प्रथम चरण के तृतीय ऑडिशन मे बोलते हुए चोकर बाबा ने जहां भिखारी ठाकुर जी के गीतो को प्राथमिकता दी वही विद्यावती मिश्रा जी ने छठ के गीतो को गाकर कार्यक्रम भोजपुरी पारंपरिकता को दर्शाया! ऑडिशन के लिए आये सैकड़ों प्रतिभागियों में से 8 प्रतिभागियों का चयन द्वितीय चरण के लिए किया गया! आज के कार्यक्रम मे स्कूल के प्राचार्य आयुष दुबे, गायक व संगीतज्ञ चंदन सिंह मिन्टू, रंजीत भोजपुरिया, नवीन भारद्वाज, अंशुमान, वसंत सिंह राजपूत, सोनू, साहेब उज्जवल आदि शामिल थे!