ट्रैक्टर व बाइक टक्कर में बाइक सवार महिला हुयीं जख्मी
पानापुर (सारण) शुक्रवार को थानाक्षेत्र के थानाक्षेत्र के धेनुकी मे पानापुर सतजोड़ा मुख्य पथ पर ट्रैक्टर तथा बाईक में टक्कर हो गया।जिसमें 42 वर्षीय कविता देवी पति प्रदीप गुप्ता गंभीर रूप से जख्मी हो गईं ।घायल कविता देवी को पीएचसी पानापुर लाया गया जहाँ उनका प्राथमिक उपचार कर सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया।मिली जानकारी के अनुसार कविता देवी अपने घर धेनुकी से बाईक पर सवार होकर प्रखण्ड मुख्यालय जा रही थी।इसी बीच दुसरे तरफ से आ रहे ट्रैक्टर से टक्कर हो गई ।