पानापुर में दुसरे दिन 21उम्मीदवारों ने अध्यक्ष पद हेतु किया नामांकन
पानापुर(सारण)पैक्स चुनाव के नामांकन के दूसरे दिन अध्यक्ष पद के लिए 21 उम्मीदवारों ने जबकि कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए 54 अभ्यर्थियों ने नामांकन किया । अध्यक्ष पद के लिए बेलौर पंचायत से रामजीत भगत ,मनोज कुमार सिंह , वीरेंद्र राय और मनीष कुमार यादव ,सतजोड़ा पंचायत से  रितुराज सिंह , चकिया पंचायत से प्रमोद कुमार सिंह ,संतोष कुमार , चन्देश्वर सिंह ,राजीव कुमार सिंह और पुष्पलाल कुंवर ,टोटहा जगतपुर पंचायत से पप्पू सिंह और कामेश्वर राय , धेनुकी पंचायत से टनु सिंह ,हरेंद्र सिंह , उषा देवी और हरिनाथ राय , रसौली से लालबहादुर सिंह एवं कामेश्वर राय  , बकवा से नीलम देवी ,भोरहा से शत्रुघ्न राय और कोंध पंचायत से मिथिलेश कुमार सिंह ने नामांकन किया । नामांकन के दूसरे दिन तक बसहिया पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए अबतक एक भी नामांकन नही हुआ है ।कुल मिलाकर अबतक अध्यक्ष पद हेतु 24 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।जबकि सदस्य हेतु 74 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।