दैनिक खोज खबर/मशरक (सारण)। मशरक थावे छपरा रेलखंड पर मशरक थाना क्षेत्र के बंगरा गांव के समीप ट्रेन से कटकर युवक की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। मृतक पानापुर थाना क्षेत्र के खजुरी गांव निवासी हरि किशोर राय का 26 वर्षीय पुत्र दिलीप कुमार हैं। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार पासवान ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंची जहां शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया गया। बताया गया कि ट्रेन से कटकर मौत हो गई है। मामले में जांच पड़ताल की जा रही है।