गुजरात मेंं बिहारियो के साथ दुर्व्यवहार को लेकर परसा मेंं माकपा का आक्रोश मार्च, सीएम विजय रुपाणी का किया पुतला दहन

परसा/सारण : गुजरात में बिहारियो के साथ हुई दुर्ब्यवहार को लेकर परसा दरियापुर माकपा लोकल कमिटी द्वारा दरोगा राय चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गुजरात के सीएम विजय रूपाणि का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन के पूर्व कार्यकर्ताओ ने पुतला को लेकर बजार में परिभ्रमण कर प्रधानमंत्री और गुजरात के सीएम के खिलाफ जम कर नारेबाजी किया।तथा राष्ट्रपति से बिहार यूपी की सुरक्षा करने की मांग जिया गया।पुतला दहन में जिला सचिव शिव शंकर प्रसाद जिला कमिटी सदस्य राजा राम शास्त्री लोकल सचिव विनोद कुमार श्याम सुन्दर राय नाग नारायण राय शम्भू चौहान किसान नेता राजेन्द्र राय देवदत्त राय प्रदीप कुमार सिंह महानंद राय कलामुदीन अंसारी अमरेंद्र प्रसाद भोला सिंह आदि शामिल थे।