सारण/तरैया
थाना क्षेत्र के पोखरेड़ा बाजार पर अमीन के बाईक में ट्रक ने धक्का मार दिया जिसमें दो लोग घायल हो गए है।घायलों में इसुआपुर थाना क्षेत्र के रामचौड़ा गांव निवासी सुनील कुमार साह एवं बंगरा दाउदपुर गांव निवासी तारकेश्वर सिंह अमीन शामिल है।घायलों ने बताया कि अंचल कार्यालय तरैया से पानापुर अंचल कार्यालय जा रहे थे कि पोखरेड़ा बाजार के पास ट्रक ने साइड लेने पर पीछे से धक्का मार दिया।मौके से पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया एवं ट्रक को जप्त कर लिया।घायलों को पुलिस ने रेफरल अस्पताल तरैया पहुँचाया।जहाँ चिकित्सकों ने दोनों घायलों का उपचार कर गम्भीर रूप से घायल सुनील कुमार साह को सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया।उक्त घायल तारकेश्वर सिंह अमीन तरैया अंचल कार्यालय में प्रतिनियुक्त है और पानापुर अंचल कार्यालय में प्रभार में है।




Recent Comments