अखंड अष्टयाम के पूर्णाहुति पर पुलवामा में शहीद सैनिको के लिए श्रधांजलि कार्यक्रम का किया आयोजन

परसा-बजार स्तिथ नव निर्माणधीन 101 फुट उच्ची शिव मंदिर में शिव लिंग की प्राण प्रतिष्ठा तथा 72 घंटे का अखंड अष्टयाम यज्ञ के समापन के अवसर पर समिति के आयोजक शम्भू साह सुधीर कु गुप्ता द्वारा पुलवामा में शहीद सैनिको के श्रधांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।एक हजार एक दिप प्रज्वालित कर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल द्वारा गार्ड और ऑनर की सलामी दिया गया।तथा दो मिनट के लिए मौन धारण कर श्रधांजलि दिया गया।श्रधंलजलि के पूर्व ए मेरे वतन के लोगो जारा आँख में भर लो पानी देश भक्ति गीत पर कार्यक्रम में उपस्तिथ भक्तगण की आँखे नम हो गई।उपस्तिथ सैकड़ो महिला पुरुष भक्तो ने हाथ में लिए तिरंगे को लहराकर सैनिक के साथ होने का सन्देश दिया गया।थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह बीडीओ रजत किशोर सिंह नप कार्यपालक पदाधिकारी संदीप ठाकुर नप अध्यक्ष प्रतिनिधि विनोद दास डॉ सुचित्रानंद महाराज जितेंद्र सिंह वार्ड पार्षद अशोक कुमार अर्जुन सिंह प्रभु कुँअर राजू राय संजय चौबे रघु राय राधे रजत गुप्ता समेत दर्जनों लोगो ने मोमबत्ती जलाकर श्रधांजलि दिया।श्रधांजलि के उपरांत देश भक्ति नारा से माहौल गूंज उठा।श्रधांजलि सभा के पूर्व सात दिनों से चल रही श्री मद भगवत कथा के अंतिम दिन राधा कृष्ण की शादी की मनोहक झांकियां प्रस्तुत किया गया।