
भटगाई पंचायत के मुखिया पर पिस्टल भिड़ा ,बाइक लूटने का प्रयास,एक अपराधी को ग्रामीणों ने पकड़ पुलिस को सौपा
तरैया(सारण):09.08.2018।
थाना क्षेत्र के मोलनापुर गाँव मे बाँध पर घात लगाये बैठे दो अपराधियो ने बाइक से जा रहे भटगाई पंचायत के मुखिया बिजेंद्र मांझी पर पिस्टल भिड़ा कर बाइक लूटने का प्रयास करने लगे।तो मुखिया ने हिम्मत दिखाते हुए अपराधी का पिस्टल पकड़ लिया और शोर मचाया जिस पर ग्रामीणों ने मौके पर पहुँच एक अपराधी को धरदबोचा।जबकि दूसरा अपराधी ग्रामीणों को चकमा देकर फरार हो गया।इधर दबोचे गये अपराधी को ग्रामीणों ने जमकर धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया।इधर पूछताछ में पकड़े गये अपराधी मढ़ौरा क्षेत्र के नरहरपुर निवासी मुकेश राम बताया जाता हैं।जबकि फरार अपराधी राजेश राय जो मढ़ौरा थाने के रामपुर गाँव का बताया जाता है।अपराधियो से हाथापाई में घायल मुखिया का उपचार रेफरल अस्पताल में चल रहा है।इस सम्बंध में उक्त मुखिया द्वारा थाने में एक शिकायत प्रतिवेदन दिया गया है।थानाध्यक्ष मनोज कुमार प्रसाद ने बताया कि प्रथमिकी दर्ज कर आगे की करवाई की जाएगी।फरार अपराधी को गिरफ्तार किया जाएगा।




Recent Comments