ठंड से मृत व्यक्ति के आश्रित को बीडीओ ने मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हजार रुपये का सौंपा चेक

परसा(सारण)-प्रखंड के नवादा गाँव में विगत दिनों ठंड लगने से देवासी सिंह की हुई मौत के उपरांत मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना के तहत अमनौर के पूर्व विधायक कृष्ण कुमार तथा बीडीओ रजत किशोर सिंह द्वारा संयुक्त रूप से पत्नी को 20 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया।इस मौके पर प्रमुख प्रतिनिध मुकेश कुमार सिंह पूर्व सरपंच हरेन्द्र सिंह मनीष कुमार सिंह संटू सिंह भगवान शर्मा बिट्टू सिंह समेत दर्जनो ग्रामीण उपस्थित थे।