छपरा/ तरैया
थाना क्षेत्र के भटौरा गांव निवासी केवला कुँवर को उसके पुत्रों ने डायन कहते हुए रूपये पैसे छीनकर घर से निकाल दिया है।पीड़िता ने पुत्र- पुत्रवधु व पौत्र सहित पाँच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।जिसमें शिक्षक पुत्र चंद्र भूषण सिंह,पुत्रवधु सुमिता देवी,पौत्र अमित सिंह,पुत्र चन्द्र शेखर सिंह व पुत्रवधु सिमी देवी को आरोपित किया है।पीड़िता का कहना है कि मेरा बड़ा लड़का चन्द्र भूषण सिंह हमसे सब जमीन बेचवा दिया और सब पैसा ले लिया और अपना मकान बनवाकर रहता है।हमको मारपीट कर गहना छीन लिया तथा घर से बाहर निकाल दिया है।उक्त सभी लोग हमको डायन बोलकर मारपीट करते है।तथा धमकी दिये कि केश करोगी तो और मारेंगे।




Recent Comments