गोपालगंज:लगातार बढ़ रहे कैरोना के खतरे को देखते हुए स्थानीय मंडल कारा में भी मुलाकाती पर पूर्ण रोक लगा दी गयी है।इस सम्बंध में कारा अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि राज्य सरकार के कारा प्रशासन के आदेश के आलोक में अगले एक सप्ताह तक किसी भी प्रकार के मुलाकाती नही की जा सकेगी। वही सिवान जेल में भी जेल प्रशासन ने मुलाकात ही पर रोक लगा दी है। जेल अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि कोरोनावायरस को लेकर ऐसे आदेश दिए गए हैं ताकि मिलने वालों में कोई पीड़ित ना आकर इस वायरस को फैला दें।