जेपी विश्वविद्यालय ने स्नातक के प्रायोगिक परीक्षा में शामिल छात्र को अनुपस्थित दिखा कराया फेल

छपरा : जेपी यूनिवर्सिटी के अंगीभूत अमनौर के एच आर कॉलेज के सत्र 15-18 के द्वितीय वर्ष के परीक्षा फल के त्रुटि पूर्ण प्रकाशन से एक छात्र राजन तिवारी परेशान है. जिसको प्रायोगिक परीक्षा में शामिल होने के वावजूद भी अनुपस्थित दिखाकर फेल कर दिया गया है.


छात्र का आरोप है कि काफी दौड़ाने के बाद भी विश्विद्यालय द्वारा अभी तक सुधार नहीं किया गया है और वहीं तबतक अगली सत्र के नामांकन और परीक्षा तिथि घोषित कर दी गई है और उसमे नामांकन की तिथि भी शीघ्र ही समाप्त होने को है.इसलिए छात्र ने अपनी परीक्षा फल में सुधार के लिए विश्विद्यालय प्रशासन से गुहार लगाई गई है.





Recent Comments