बेतिया – बगहा:– श्रद्धापूर्वक दूसरे दिन भी हुई विद्या की देवी सरस्वती मां की पूजा

न्यूज इनपुट विजय कुमार शर्मा बगहा प.च बिहार:–
विद्या की देवी सरस्वती की पूजा आज मंगलवार को बगहा के सभी प्रखंड एक और दो में हुई वही नर्सिंसस पब्लिक स्कूल आदर्श नगर अग्रवाल वाटिका के सामने श्रद्धापूर्वक की गई। पूजा को लेकर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में भी उत्साह रहा। हर ओर पूजा की धूम रही। पूजा को लेकर छात्र-छात्राएं ज्यादा उत्साहित नजर आए। कई दिनों से सरस्वती पूजा का इंतजार हो रहा था। पूजा करने के लिए पंडाल बनाए गए हैं। भव्य पंडालों में माता की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की गई। पंडालों को खुबसूरत तरीके से सजाया गया था। नए-नए परिधान में छात्र-छात्राएं पूजा को लेकर तत्पर रहे। शुभ मुहुर्त में पूजा की गई। मां सरस्वती की भव्य प्रतिमा स्थापित की है छात्राओं ने देवी की पूजा श्रद्धा के साथ की।




Recent Comments