
रसूलपुर(एकमा)-जेईई मेन्स परीक्षा का परिणाम घोषित हो गया है,घोषित परिणाम में रसूलपुर पंचायत के लाकठ छपरा गांव निवासी रजनीश कुमार सिंह उर्फ पिंटु सिंह पत्नी श्रीमती रजनी देबी के पुत्र आर्यन कुमार राठौर ने जेईई मेन्स परीक्षा में 99.04 फीसद अंक लाकर ऑल इंडिया रैंक में 11261 रैंक प्राप्त कर क्षेत्र का मान सम्मान बढ़ाया है।
आर्यन राठौर ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी महराजगंज से शुरूआत की और डीएवी महराजगंज से हीं 10 वीं तथा 12 वीं तक की पढ़ाई कर जेईई मेन्स परीक्षा में प्रथम बार हीं उत्तीर्ण किया। आर्यन ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता गुरूजनों के साथ अपने दादा ओमप्रकाश सिंह को दिया है।उसकी सफलता पर लाकठ छपरा गांव में खुशी का माहौल है।
फाईल फोटो:आर्यन कुमार राठौर
App.No. :-230310291461,ALL INDIA RANK:-GEN-11261




Recent Comments