विजय शर्मा की रिपोर्ट:-

पश्चिम चम्पारण जिला के हरिनगर रेलवे स्टेशन के आसपास एक युवती का शव लोगों ने देखा है। ऐसा प्रतीत होता है कि उसकी हत्या कही कर शव को ट्रैक के किनारे फेंक दिया गया हो। युवती का शव अर्द्धनग्न है, कतिपय युवकों ने उसके दुपट्टे से नग्न शरीर को ढक दिया। प्रबुद्धजनों ने आशंका व्यक्त किया है कि जिला में संचालित रैकेट की कारगुजारियों की शिकार तो नहीं हुई है मृत युवती! फिलहाल उसकी पहचान नही हो पाई है, हालाकि रेलवे ट्रैक के पास शव देखे जाने के बाद कई तरह की चर्चा का बाजार गर्म है। फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। शव अकड़ चुका है, अर्थात कई घण्टो पूर्व उसे ट्रैक के किनारे फेंका गया होगा। अभी तक घटना स्थल पर पुलिस व प्रशासन के लोग नहीं पहुंचे हैं।