मुकदमा सुलह नहीं करने पर माँ-बेटी को मारपीट कर किया घायल

#धर्मेन्द्र कुमार/तरैया (सारण):डुमरी छपिया गांव में न्ययालय में चल रहे मुकदमा को वापस नही लेने के कारण कुछ लोगो ने एक ही परिवार के माँ-बेटी और पुत्र सहित चार लोगो को मारपीट कर घायल कर दिए है।घायल जवाहर राम की पत्नी लखपति देवी,पुत्री मुन्नी कुमारी एवं कुंजन कुमारी तथा विक्की कुमार का उपचार रेफरल अस्पताल में किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद लखपति देवी एवं कुंजन कुमारी को छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।इस सम्बंध में घायल पीड़िता लखपति देवी ने थाने में आठ लोगो पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।जिसमें राजेश सिंह,नितेश सिंह,मिंटू सिंह,पिंटू सिंह,नागेन्द्र सिंह,राजू सिंह उर्फ लालू सिंह,अनुज सिंह एवं नागेन्द्र सिंह की पत्नी को अभियुक्त बनाया गया है।पीड़िता का आरोप है कि पूर्व के मुकदमे को सुलह करने का दबाव बना रहे थे लोग उनकी बात नही मानने पर मुझे पीटने लगे मुझे बचाने आयी मेरी पुत्रियों के साथ छेड़खानी कर मारपीट कर घायल कर दिए और जाति सूचक शब्दो का प्रयोग कर दुर्व्यवहार किया गया।थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि दलित अत्याचार अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है।आगे की करवाई की जा रही है।