बाजार में मास्क वितरण अभियान भी चलाया

एकमा (सारण)। लॉकडाउन के दौरान सारण के जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के आदेश के अनुपालन में एकमा बीडीओ डॉ. कुंदन की ओर से एकमा नगर पंचायत बाजार में गुरुवार को कोविड-19 संक्रमण से बचाव हेतु मास्क वितरण व सोशल डिस्टैंसिंग के अनुपालन कराने हेतु जन जागरूकता अभियान चलाया गया।
इस दौरान लगभग 75 लोगों से 3750 रुपये की धनराशि जुर्माने के रुप में वसूली गई। वहीं सभी को दो-दो मास्क का वितरण भी किया गया।
बीडीओ एकमा की ओर से इस अभियान का साकारात्मक प्रभाव भी लोगों व बाजार के दुकानदारों में दिखाई दिया। अधिकांश लोगों ने फेस मास्क व सोशल डिस्टैंसिंग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर बीडीओ डॉ. कुंदन ने कहा ने कहा है कि आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।
इस अवसर पर एकमा थानाध्यक्ष राजेश चौधरी सहित पुलिस बल भी मौजूद रहा।
फोटो भी
एकमा पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान में चार हजार जुर्माना वसूला
एकमा (सारण)। गुरुवार को एकमा थाने की पुलिस ने नगर पंचायत में लॉकडाउन के दौरान वाहन चेकिंग अभियान चलाया।
इस दौरान चार वाहनों से 4000 रुपये की जुर्माने की राशि वसूल की गई। यह अभियान एकमा थानाध्यक्ष राजेश चौधरी के नेतृत्व में चलाया गया।
इस अवसर पर पुलिस बल भी मौजूद रहा। थानाध्यक्ष श्री चौधरी ने लोगों से अनावश्यक सड़क पर नहीं चलने की हिदायत देते हुए कहा कि विशेष परिस्थिति में सड़क पर निकलते समय वाहन चालकों को हेलमेट व फेसमास्क के अलावा अपने वाहनों के सभी जरूरी कागजात साथ लेकर चलना आवश्यक है। इसके अभाव में प्रतिदिन चलाए जा रहे अभियान में जुर्माने की राशि वसूल की जाएगी। अन्यथा वाहन सीज करने की कार्रवाई की जाएगी। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।




Recent Comments