बेतिया – बगहा :-सत्याग्रह से स्वच्छाग्रह कार्यक्रम में उत्कृष्ट योगदान करने वाले को सम्मान।

पश्चिम चम्पारण शीघ्र खुले में शौचमुक्त जिला होगा: डीएम।
न्यूज इनपुट विजय कुमार शर्मा बगहा शर्मा बिहार:–
बेतिया :- चंपारण सत्याग्रह शताब्दी वर्ष 2017-18 के उतरार्ध में स्वच्छता के प्रति जनमानस में जनजागरूकता फैलाने हेतु दिनांक-1 अप्रैल से 10 अप्रैल तक सत्याग्रह से स्वच्छाग्रह अभियान चलाया गया। इस अभियान में पदाधिकारी, कर्मी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं मीडिया संगठन/प्रतिनिधि के द्वारा अपने-अपने स्तर से संपूर्ण जिला क्षेत्र में शौचालय निर्माण हेतु प्रेरित करने का कार्य किया गया। इसमें उत्कृष्ट कार्य करने वालों को जिला प्रशासन द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह का यह कार्यक्रम स्थानीय नगर भवन में आयोजित किया गया था।मुख्य अतिथि जिला पदाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि पश्चिम चम्पारण जिला में विगत दिनों में अत्यंत तेजी से शौचालय का निर्माण हो रहा है।उन्होंने सभीअधिकारियों,जनप्रतिनिधियों को यही गति बनाये रखने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने आशा व्यक्त किया कि पश्चिम चम्पारण जिला शीघ्र ही खुले में शौचमुक्त हो जायेगा। उन्होंने घोषणा किया कि शौचालय निर्माण एवं वातावरण निर्माण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सभी पदाधिकारी/कर्मी/जनप्रतिनिधि/मीडिया को जिला प्रशासन द्वारा आगे भी सम्मानित किया जायेगा।उन्होंने कहा कि मधुबनी, नौतन, भितहां प्रखंडों में पिछले दिनों में बहुत तेजी से कार्य हुआ है। जिले का पिपरासी प्रखंड पूर्व में ही ओडीएफ हो चुका है। उन्होंने शौचालय निर्माण के बाद उसका उपयोग करने हेतु आमजनों को प्रेरित करते हुए कहा कि शौचालय का परिवार के सभी सदस्यों के द्वारा उपयोग करने से हमारा परिवेश स्वच्छ रहेगा। आमलोगों का विभिन्न बीमारियों से बचाव होगा। घर की औरतें/युवतियों की इज्जत बची रहेगी।
इसके पूर्व पुलिस अधीक्षक, डीडीसी, डीएफओ, जिप अध्यक्ष आदि ने भी सभा को संबोधित किया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले में लक्षित समय में 30 प्रतिशत से 55 प्रतिशत घरों में शौचालय बनाने का रिकाॅर्ड उपलब्धि हासिल हुई है। यह डीएम, डीडीसी की अथक मेहनत के बदौलत संभव हो सका है। जिप अध्यक्ष, श्री गढ़वाल ने आमलोगों से पश्चिम चम्पारण को पूर्ण स्वच्छ बनाने हेतु उत्प्रेरित करते हुए याद दिलाया कि महात्मा गांधी के पश्चिम चम्पारण आगमन के 100 साल हो गये है। इसलिए जाग जाइये और घरों में शौचालय का निर्माण कर महात्मा गांधी के सपनों को पूरा करें।
आज के समारोह में पुरस्कार प्राप्त करने वालों में स्वास्थ्य विभाग, जीविका, स्वच्छाग्रही, जनप्रतिनिधि, मीडिया संस्थान, सामाजिक कार्यकर्ता, प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड समन्वयक, डीपीएम/बीपीएम आदि के नाम शामिल हैं। जिलाधिकारी द्वारा सभी को प्रशस्ति पत्र तथा उपहार देकर सम्मानित किया गया।