राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गुरु दक्षिणा कार्यक्रम का आयोजन

डोरीगंज (सारण) :
सदर प्रखण्ड के मानुपुर जहाँगीर स्थित शिव मन्दिर परिसर मे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गुरुदक्षिणा कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
इस अवसर पर स्वयंसेवकों को अपने संबोधन मे संध के जिला प्रचारक चन्दन जी ने देश के प्रति समर्पण की भावना को जागृत करने की बात कही साथ ही समाज मे भाईचारा प्रेम के साथ मिलजुल कर रहने एवं अपने से बड़ो का आदर सम्मान करने की बात कही ।

इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने गुर दक्षिणा भेट की एवं देश के प्रति समर्पण का संकल्प लिया ।

इस अवसर पर मुख्य रुप से वरिष्ठ भाजपा नेता अरविन्द सिंह , दिनेश सिंह राजन , उमेश उपाध्याय , जिला शारीरिक प्रमुख अमित जी , खण्ड कार्यवाहक दीपक जी , शाखा कार्यवाहक मनीष जी ,प्रभुनाथ उपाध्याय , हरेन्द्र राय , मुकेश सिंह , गौड़ीशंकर उपाध्याय , महेश साह सहित अनेक स्वयंसेवक उपस्थित थे ।