सारण/तरैया

थाना क्षेत्र के सरेया वसंत गाँव में चोरी से बिजली जलाने को लेकर जेई सुजीत कुमार ने उक्त गांव निवासी गणेश प्रसाद पर प्राथमिकी दर्ज कराया है।दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि आरोपी नवनिर्मित मकान के बगल में एक झोपड़ी में एलटी लाईन से चोरी से बिजली जला रहा था।जिससे नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी को 9739 रुपये की क्षति हुई है।जिसके आलोक में जुर्माना लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज की गयी है।