छपरा। शनिवार को जिलाधिकारी डॉ निलेष रामचन्द्र देवरे के द्वारा छपरा स्थित षिषु पार्क का निरीक्षण किया गया और शिषु पार्क के पूरे परिसर की साफ-सफाई कराने का निदेष नगर आयुक्त, नगर निगम छपरा को दिया गया। जिलाधिकारी ने यहाँ चल रही योजना के बोर्ड का भी अवलोकन किया। यहाँ पर जिलाधिकारी के द्वारा परिसर के अंदर जरुरी मरम्मति का कार्य शीघ्र करा लेने के साथ-साथ अन्य आवष्यक निदेष जिला योजना पदाधिकारी एवं कार्यकारी एजेंसी के प्रतिनिधि को दिया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी के साथ नगर आयुक्त, छपरा नगर निगम, जिला योजना पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी सदर और कार्यकारी एजेंसी एनबीसीसी के प्रतिनिधि उपस्थित थे।