भोरे मेंं डॉक्टरों की अनिश्चित कालीन हड़ताल समाप्त
#आरोपी युवक के पिता के खेद जताए जाने के बाद हड़ताल समाप्ति की हुई घोषणा।
# तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी के बाद शनिवार को डॉक्टर गए थे हड़ताल पर।
भोरे (गोपालगंज):
प्रखंड मुख्यालय में स्थित डॉक्टर जगदिश चौधरी के क्लिनिक पर तोड़फोड़ और उनके स्टाफ के साथ मारपीट किए जाने को लेकर शनिवार की सुबह से हड़ताल पर गए भोरे के डॉक्टरों की हड़ताल समाप्त हो गई।आरोपी युवक के पिता युगल किशोर सिंह के घटना के लिए खेद जताए जाने व घटना की पुनरावृत्ति नही होने देने के आश्वासन के बाद डॉक्टरों ने हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया।
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार की देर शाम को प्रखण्ड के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर जगदीश चौधरी के क्लिनिक पर कुछ लोग एक मरीज को दिखाने आए थे।इसी दौरान कुछ विवाद हो गया था जिसको लेकर उनलोगों ने डॉक्टर के स्टाफ के साथ गालीगलौज और मारपीट की थी।तथा डॉक्टर के साथ भी दुर्व्यवहार किया गया था।इसी मामले को लेकर शनिवार की सुबह से प्रखंड के सभी चिकित्सक और अन्य मेडिकल सेवाओं के संचालक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए थे।उनके समर्थन में दवा विक्रेता संघ ,ग्रामीण चिकित्सक संघ,केमिस्ट एन्ड ड्रगिस्ट संघ अल्ट्रासाऊंड, एक्स रे टेक्निशियन तथा पैथोलॉजी सेंटर भी हड़ताल पर चले गये थे।
इसके बाद दर्जनों बुद्धिजीवियों ने दोनों पक्षों से वार्ता कर हड़ताल समाप्त कराने की पहल शुरू की।जिसके बाद आरोपी युवक के पिता युगल किशोर सिंह स्वयं आगे आते हुए डॉक्टर जगदीश चौधरी के क्लिनिक पर आए और पूरे मामले को लेकर खेद व्यक्त करते हुए हड़ताल समाप्त करने का आग्रह डॉक्टरों से किया।जिसके बाद डॉक्टरों ने हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की।मौके पर उप प्रमुख गप्पू राय, प्रशांत कुमार सिंह उर्फ राजू सिंह ,भाजपा नेता रत्नेश राय, शत्रुघ्न प्रसाद गुप्त,डॉ मिथिलेश कुमार,डॉ मनोज कुमार पांडेय आदि थे।




Recent Comments