सड़क दुर्घटना में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत ।

पानापुर(सारण): गत सोमवार को सड़क दुर्घटना में गंभीररुप से घायल महिला की पटना में इलाज के दौरान मौत हो गयी । मृत महिला मड़वा बसहिया गांव निवासी सुरेला साह की 52 वर्षीया पत्नी सीता देवी बतायी जाती हैं । बताया जाता है कि गत सोमवार को वह अपने पुत्र के साथ बाइक से तरैया से अपने घर आ रही थी ,इसी दौरान कोंधभगवानपुर बाजार के समीप बाइक से गिरकर गंभीररूप से घायल हो गयी थी । घटना के बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए रेफरल अस्पताल तरैया ले गये थे जहां  गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने पटना रेफर कर दिया था । पटना में पांच दिन जिंदगी की जंग लड़ रही सीता देवी आखिकार हार गयी एवं शनिवार को उसने दम तोड़ दिया । मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया । घटना की जानकारी मिलते ही पंचायत चुनाव के भावी उम्मीदवार मड़वा बसहिया पहुँचे एवं शोकसंतप्त परिजनों को सांत्वना दिया।