छपरा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के द्वारा निर्वाचन प्रशिक्षण कार्य में अनुपस्थित रहने वाले गष्तीदल दण्डाधिकारी एवं माइक्रो आब्जर्वर के विरुद्ध कड़ा रुख अपनाते हुए उनके विभाग के नियंत्री पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि संबंधित कर्मियों से 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण प्राप्त करते हुए अपने मंतव्य के साथ संसूचित करें तथा समय पर स्पष्टीकरण का जबाब नहीं देने वालो के विरुद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कराते हुए इसकी भी सूचना उपलब्ध करायें। जिलाधिकारी के द्वारा कहा गया है कि ऐसे कुल 44 कर्मी निर्वाचन प्रशिक्षण कार्य से अनुपस्थित पाये गये हैं जो नौ विभागों से संबंधित हैं जिसमें सबसे अधिक शिक्षा विभाग से 24, प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालय नगरा से 01, मकेर से 01, तथा मढ़ौरा से 03, कार्यपालक अभियंता, ग्रामिण कार्य प्रमंडल, सोनपुर से 03, सहायक निदेशक, पौधा संरक्षण, सारण के कार्यालय से 03, सहायक निबंधक, सहकारिता, सारण के कार्यालय से 02, कार्यपालक अभियंता, आरडब्लूडी मढ़ौरा के कार्यालय से 01 एवं जिला प्रबंधक, बिहार राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम,सारण के कार्यालय से 06 कर्मी शामिल हैं। जिलाधिकारी के द्वारा बताया बया कि गष्तीदल दण्डाधिकारी एवं माइक्रो आब्जर्वर के लिए प्रशिक्षण 30 सितम्बर एवं 01 अक्टूबर को निर्धारित था जिसके लिए नियुक्ति पत्र की तामिला करा दी गयी थी एवं सूचना एसएमएस के माध्यम से भी दे दी गयी थी। अनुपस्थित पदाधिकारियों/कर्मियों से स्पष्टीकरण संबंधित कर्मी के नियंत्री पदाधिकारी द्वारा मॉग की गयी थी परन्तु यह अभी तक अप्राप्त है। इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए जिलाधिकारी के द्वारा उक्त आदेश दिया गया है। अनुपस्थित रहने वाले कर्मियों में षिक्षा विभाग के जवाहर लाल राय, सीता राम दास, राम लखन यादव, प्रदीप सिंह, अरुण कुमार सिंह, महेन्द्र प्रसाद, शषांक कुमार शरण, दिनेश कुमार सिंह, राजेन्द्र राय, श्री योगेन्द्र प्र0 यादव, रविन्द्र नाथ ठाकुर, शुभनारायण मिश्रा, कृष्ण कुमार माँझी, शुभनारायण प्रसाद, रामेष्वर मांझी, ब्रजेष कुमार सिंह, रामेश्वर ओझा, वशीम अहमद् कादरी, नशीर अहमद्, प्रद्युमन सिंह चौहान, सुधीर चौधरी, सुरेन्द्र प्रसाद, अरविंद कुमार सिंह, सुशील कुमार सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी का कार्यालय नगरा के नारेन्द्र बैठा, प्रखंड विकास पदाधिकारी का कार्यालय, मकेर के राम कुमार चौधरी, प्रखंड विकास पदाधिकारी का कार्यालय मढ़ौरा के विजय कुमार सिंह, धनचंद साहू एवं गौरव राठौर, कार्यपालक अभियंता, ग्रामिण कार्य प्रमंडल, सोनपुर के बलिराम सिंह, विजय कुमार, राजीव रंजन कुमार, सहायक निदेषक, पौधा संरक्षण, सारण के कार्यालय के अरविन्द्र कुमार सिंह, रागेन्द्र बैठा एवं रवि शुक्ला, सहायक निबंधक, सहकारिता, सारण के कार्यालय शिव कुमार ठाकुर एवं संग्राम विजय, कार्यपालक अभियंता, आरडब्लूडी मढ़ौरा के कार्यालय बालेश्वर राम एवं जिला प्रबंधक, बिहार राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम,सारण के कार्यालय के नीरज कुमार-1, रमेश प्रसाद गुप्ता, आषिश कुमार, शकिल अहमद, प्रिंस कुमार एवं श्री अनुराग भट शामिल है। ।
About The Author
Related Posts




Recent Post
- मढ़ौरा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिजनों में मातम
- मढ़ौरा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिजनों में मातम
- छपरा: शिक्षक निर्वाचन की घोषणा के साथ आचार संहिता लागू, प्रशासन ने राजनीतिक दलों से मांगा सहयोग
- छपरा: श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुई विधायक छोटी कुमारी, क्षेत्रवासियों के लिए की सुख-समृद्धि की कामना
- डॉ. उत्कर्ष राज ने एमबीबीएस फाइनल परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया पोखरेड़ा और तरैया का मान
- डॉ. उत्कर्ष राज ने एमबीबीएस फाइनल परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया पोखरेड़ा और तरैया का मान
- पुलिस एसोसिएशन ने एसीआर की विसंगतियों से अटकी पदोन्नति का उठाया मामला, पुलिस मुख्यालय भेजे गए संशोधित प्रस्ताव की मांग
- वाहन के धक्के से युवक की मौत, परिजनों मेें मची चीख-पुकार
- समाज के सजग प्रहरी थे भूपनारायण बाबू: रामबाबू
- छपरा में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान: शिल्पी पोखरा परिसर में विधायक ने किया श्रमदान
- विद्यार्थी सहयोग शिविर का हुआ आयोजन
- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का गुरु दक्षिणा कार्यक्रम संपन्न: राष्ट्रभक्ति और संकल्प के साथ गूंजे राष्ट्र धर्म के नारे
- दर्दनाक सड़क हादसा: परीक्षा देकर लौट रही नवविवाहिता की ट्रक से कुचलकर मौत, देवर घायल
- सारण क्रिकेट लीग 2026: पटना के ऊर्जा स्टेडियम में 21 नवंबर से सजेगा मेला, मैदान में उतरेंगी 10 दमदार टीमें
- लापता व्यक्ति की तलाश में खोजी कुत्ते के साथ खंगाला गया बंद चीनी मिल का खंडहर
- बिहार के कंप्यूटर कर्मियों का बड़ा ऐलान: राज्यकर्मी का दर्जा पाने के लिए होगा चरणबद्ध आंदोलन, छपरा में बना संयुक्त मोर्चा
- पटना में ग्राम कचहरी सचिवों की बैठक: सारण के पवन कुमार बने प्रदेश अध्यक्ष
- छपरा इंजीनियरिंग कालेज का एनबीए विशेषज्ञ टीम ने किया तीन दिवसीय मूल्यांकन
- जे.आर. पब्लिक स्कूल में संपन्न हुआ स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर
- छपरा: मदरसा शिक्षक के बेटे मो. रैयान अली ने अंग्रेजी विषय में पास की यूजीसी नेट परीक्षा
- बंगाली बाबा घाट पर स्नान के दौरान डूबा 17 वर्षीय किशोर, एसडीआरएफ की तलाश जारी
- शिक्षक संघ बिहार: सारण जिला इकाई की बैठक संपन्न, सातवें वेतनमान व अन्य मांगों को लेकर संघर्ष का ऐलान
- दिल्ली सड़क हादसे में मढ़ौरा के तारकेश्वर महतो की मौत, प्रवासियों के मददगार के असमय जाने से तेजपुरवा गांव में पसरा मातम
- ट्रक और एंबुलेंस की टक्कर के बाद एंबुलेंस में फंसा चालक, चार गंभीर
- भारतीय सेना में आर्मी लेफ्टिनेंट बनने पर तरैया में हुआ भव्य स्वागत
Recent Comments