सगुनी-राजवाड़ा गांव से बरामद अंग्रेजी शराब कांड में पांच शराब माफियाओं पर केस,एक गिरफ्तार

तरैया(सारण):थाना क्षेत्र के सगुनी-राजवाड़ा गाँव में होली के अवसर पर बिक्री के लिए छुपा कर रखे 4128 बोतल अँग्रेजी शराब बरामद कांड में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने पाँच शराब माफियाओं पर एफआईआर दर्ज किया है।जिसमें सगुनी राजवाड़ा गाँव के दिलीप राय एवं कंचन राय, हरखपुरा के बिट्टू कुमार सिंह,अंधरबाड़ी-डुमरी के नितेश कुमार सिंह तथा बनिया हसनपुर के मोहन सहनी को अभियुक्त बनाया गया है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि सगुनी-राजवाड़ा गाँव निवासी दिलीप राय के फूस के झोपड़ीनुमा बथान से उक्त शराब बरामद किया गया।जिसे झोपड़ी के अंदर चिपड़ी(गोइठा) में छुपा कर रखा गया था।शराब की इस बड़ी खेप को होली के अवसर पर प्रखण्ड के विभिन्न गाँवो में इसे शराब माफियाओं द्वारा सप्लाई करने की योजना थी।गिरफ्तार दिलीप राय ने बताया कि उसका पुत्र कंचन राय, हरखपुरा के बिट्टू कुमार सिंह,डुमरी के नितेश कुमार सिंह एवं बनिया हसनपुर के मोहन सहनी ने मिलकर रात्री में पिकअप से शराब की बड़ी खेप लाये जिसे मेरे बथान में रखा गया।शराब को होली पर बिक्री करने की योजना थी।बरामद 130 कार्टून अंग्रेजी शराब में एम्पेरियर ब्लू का 120 कार्टून व रॉयल स्टेज का 10 कार्टून है।जिसमें कुल 4128 बोतल शराब है। जिसकी कुल मात्रा 1151.64 लीटर है।शराब के साथ गिरफ्तार दिलीप राय को गुरुवार को जेल भेज दिया गया।