सारण :पुराने दुश्मनी को लेकर मारपीट में तीन सगे भाई घायल,पाँच पर एफआईआर दर्ज
तरैया
प्रखण्ड के फेनहारा गद्दी में पुराने दुश्मनी को लेकर हुए मारपीट में एक ही परिवार के तीन सहोदर भाई घायल हो गए।घायलो में जयशंकर प्रसाद,रामा प्रसाद और भुअर प्रसाद शामिल है।घायल जयशंकर प्रसाद की पत्नी पुष्पा देवी ने अपने ही गाँव के भोला प्रसाद,सोना लाल प्रसाद,इंद्रजीत प्रसाद,विकास कुमार एवम पार्वती देवी पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।इन पर पूर्व के दुश्मनी को लेकर बाजार से घर आ रहे पीड़िता के पति को घेर कर तेज हथियार से मारपीट कर घायल कर देने का आरोप लगाया गया है।बचाने आये भाइयो को भी मारपीट कर घायल कर दिए जाने का आरोप लगाया गया है।
न्यूज़ इनपुट -राणा प्रताप सिंह




Recent Comments