यदुवंशी एकता संघ ने रामायण चौधरी के अभिनन्दन समारोह का किया आयोजन
#परवेज अख्तर

सिवान:जिले के बड़हरिया प्रखंड के रानीपुर गांव में यदुवंशी एकता संघ के तत्वाधान में कार्यकर्त्ता सम्मलेन सह नागरिक अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया गया.
अभिनन्दन समारोह में सभा के मुख्य अथिति सह सिवान सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के नवनिर्वाचित चेयरमैन रामायण चौधरी को फूल-माला, अंगवस्त्र और यादव शक्ति पत्रिका देकर सम्मानित किया. साथ ही सिवान सेंट्रल-को ऑपरेटिव बैंक के प्रोफेशनल डायरेक्टर के पद पर निर्वाचित संजय कुमार यादव, राजद नेता प्रो. रविंद्र यादव, वीरेंद्र यादव (डायरेक्टर को-ऑपरेटिव बैंक गोपालगंज), छोटेलाल यादव, आदि को भी फूल-माला पहना और पत्रिका देकर सम्मानित किया गया.
सभा का संचालन प्रो.वीरेंद्र यादव व प्रो.शशि यादव ने संयुक्त रूप से किया. सभा को संबोधित करते हुए सिवान को-ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष रामायण चौधरी ने कहा कि मैं सिवान जिले के किसानो की सुविधा और पैक्स की मजबूती के लिए दिन रात काम करूँगा, और आप सभी अपना आशीर्वाद मुझ पर बनाये रखे. साथ ही उन्होंने कहा कि यदुवंशी समाज के लोगो से अपील करता हूँ की आप अपने-अपने बच्चों के विकास के लिए अच्छी शिक्षा देने का काम करे क्योंकि शिक्षा से ही समाज का विकास हो सकता है. सभा को अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया और यदुवंशी एकता संघ की मजबूती पर बल दिया.
इस सम्मलेन में संजय रानिपुरी, संजय यादव, विश्वकर्मा यादव, विक्रमा यादव, आकाश यादव, विकाश यादव, राकेश यादव, अंकेश यादव, अमित यादव सहित विभिन्न जिलों से हज़ारों की संख्या में आये यदुवंशी समाज के लोगो ने भाग लिया.




Recent Comments