दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
मैनाटांड़:-स्थानीय पुलिस ने मैनाटांड़ बाजार से शुक्रवार की सुबह एक अपहृता को बरामद कर लिया। बाद में बयान दर्ज कराने के लिए उसे न्यायालय में भेज दिया गया। मैनाटांड़ थानाध्यक्ष रामबिनोद सिंह ने बताया कि पिछले एक माह पूर्व स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव से एक लड़की का अपहरण कर लिया गया था। प्राथमिकी लड़की के पिता ने थाने में दर्ज कराई थी। जिसका कार्ड संख्या 99/19 दर्ज कर ली गई है इस कार्ड के अपहर्ता की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.




Recent Comments