जिला परिषद प्रत्याशी की कार में नशेड़ी बोलेरो चालक ने मारी ठोकर, बोलेरो जप्त
नशेड़ी ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
मढौरा(सारण)। जिला परिषद प्रत्याशी बबीता कुमारी की कार में नशे की हालत में एक बोलेरों चालक ने ठोकर मार दी । नशेड़ी बेलोरों चालक के खिलाफ बीएमडब्लू कार में ठोकर मार कर क्षतिग्रस्त करने की प्रथमिकी जिप अभ्यर्थी ने दर्ज कराई है। नगरा भाग -19 की जिला परिषद प्रत्याशी बबीता कुमारी ने गौरा ओपी प्रभारी को दिये आवेदन में कहा है कि रविवार की शाम क्षेत्र भ्रमण वह अपनी बीएमडब्लू कार से घर मसहा लौट रही थी । रामपुर राज पेट्रोल पंप के समीप पहुंची थी विपरीत दिशा से आ रही बेलोरो गाड़ी ने उनकी कार में रांग साईड से जबरदस्त ठोकर मार दी और भागने लगा। तब इसकी सूचना गौरा ओपी को दिया और बेलोरो का पीछा करने लगी। बेलोरो चालक नगरा ओपी पहुंच कर ओपी में छुप गया । बोलेरों चालक बंगाली पट्टी निवासी अभय तिवारी नशे की हालत में था । ओपी इंचार्ज द्वारा जांच करने पर 95.5 प्रतिशत अल्कोहल चालक के शरीर में पाया गया । जिला परिषद प्रत्याशी ने कहा है कि उनकी हत्या करने की नीयत से उनके गाड़ी में धक्का मारी गई थी । गौरा ओपी प्रभारी नित्यानंद सिंह ने कहा की मामले में बोलेरों को जब्त कर चालक को जेल भेज दिया गया है । प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है पुलिस पुरे मामले की जांच कर रही है ।




Recent Comments