छपरा

कोरोना माहामारी को लॉक डाउन का सामना कर रहें स्लम बस्ती के लोगों के बीच पुलिस प्रशासन द्वारा खाद्य व बचाव सामग्री का वितरण कर मानवता का परिचय दिया गया। जिले के पानापुर प्रखंड के कोंध गाँव निवासी प्रशिक्षु डीएसपी डॉ सुनील कुमार पांडेय ने पटना स्थित पाटलीपुत्र स्टेडियम के समीप स्लम बस्ती में स्थानीय थाना पुलिस के साथ जरूरतमंदों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया। उन्होंने कहा कि आज लगभग पूरा विश्व इस कोरोना माहामारी से प्रभावित हैं। ऐसे में सभी के सहयोग से ही इस माहामारी को हराया जा सकता है। सरकार द्वारा जारी किए गए लॉक डाउन लोगों के सुरक्षा के लिए ही हैं। ऐसे में दिहाड़ी मजदूरी करने वाले तथा अन्य लोगों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हों इसके लिए सरकार व्यापक स्तर पर राहत शिविर व अन्य कार्यक्रम चला रही हैं। इस अभियान में पाटलिपुत्र थाना के एसआई सुमन कुमार व अन्य पुलिस कर्मी शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि कोरोना माहामारी की त्रासदी से आज पूरा विश्व आक्रांत है। ऐसे में मानव द्वारा एक-दूसरे का सहयोग करके ही इस माहामारी को हराना है। आज स्वास्थ्य कर्मी, चिकित्सक, पुलिस हर जगह मोर्चे पर तैनात होकर इस माहामारी के खिलाफ जंग लड़ रहे हैं। अब आवश्यकता है कि आमलोग सरकार के फैसले का अमल करें ताकि शीघ्र इस माहामारी से निपटा जा सकें।