सरयू नदी से वृद्ध का शव बरामद

मांझी (सारण)। मांझी थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव के समीप सरयू नदी से एक वृद्ध का शव मांझी पुलिस ने बरामद किया है। घटना रविवार की है। घटना के सम्बंध में मिली जानकारी के अनुसार दुर्गापुर के कुछ लड़के जब नदी किनारे घूम रहे थे तो नदी में एक वृद्ध की लाश देखी ।यह खबर आग की तरह फैल गई ।और देखने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। जिसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा पुलिस को दी गई । सूचना पाकर दल बल के साथ पहुंचे प्रभारी थानाध्यक्ष उमेश्वर सिंह ने बताया कि मृतक रेवती थाना क्षेत्र गंगा पाण्डेय टोला निवासी बालेश्वर वर्मा के पुत्र राजकिशोर वर्मा हैं। शव का शिनाख्त करते मृतक के भाई श्रीभगवान वर्मा ने बताया कि विगत 13 फरवरी को राजकिशोर वर्मा नदी में स्नान करने के लिए घर से निकले थे। तब से गायब थे। उन्होंने बताया कि काफी खोजबीन के बाद लोगों की सलाह पर वे गुमशुदगी का पोस्टर छपवाने निकले थे। तभी जानकारी मिली कि नदी से एक शव बरामद किया है। जिसकी पहचान मेरे भाई के रूप में हुई है।