वैशाली सुपरफास्ट का एक रेक हुआ LHB, अब इस रूप में दिखेगी यह गाड़ी
विनीत कुमार, छपरा
बरौनी से चलकर नई दिल्ली जानेवाली 12553/54 वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन का रेक बदल दिया गया है। अब यह ट्रेन नई संरचना के साथ एलएचबी (LHB) रेक के साथ चलेगी। रेल यात्रियों की सहूलियत व सुखद यात्रा के मद्देनजर रेलवे प्रशासन ने शनिवार को बरौनी से चलकर नई दिल्ली जानेवली 12553 अप वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस को एलएचबी रेक के साथ रवाना किया। बरौनी स्टेशन पर वैशाली एक्सप्रेस ट्रेन को दुल्हन की तरह सजाया गया था।

आपको बता दे कि एलएचबी कोच कुछ इस तरह बनाये जाते हैं कि इसमें रेल यात्रा के दौरान झटके कम लगते हैं आम बोगियां की तुलना में एलएचबी बोगियां ट्रेन के तेज रफ्तार में चलने पर कम हिलती हैं जिस कारण रेल यात्रियों को एक सुखद यात्रा की अनुभूति होती है।

पूर्व मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि फिलहाल एक रेक ही एलएचबी का मिला है जिसे शनिवार को बरौनी से नई दिल्ली के चलाया गया है। शीघ्र ही एलएचबी रेक के मिलते ही पूरी वैशाली एक्सप्रेस इसी रेक व संरचना के साथ चलेगी।
उन्होंने बताया कि एलएचबी कोच में सुखद यात्रा की अनुभूति होती है वही इसमे बायो टॉयलेट लगे हैं जिस कारण यात्रियों के शौच जाने के दौरान अब रेल पटरियां गन्दी नही होंगी।
वही वैशाली एक्सप्रेस को एलएचबी कोच के साथ रवाना किये जाने से इसके रेलयात्री काफी खुश दिखे।




Recent Comments