
सारण/तरैया:जमीनी विवाद के निष्पादन को लेकर स्थानीय थाने में शनिवार को सीओ वीरेंद्र मोहन व थानाध्यक्ष राजेश कुमार के अध्यक्षता में जनता दरबार लगाया गया।भूमि विवाद से संबंधित तीन मामले आये।जिसमें चांदपुरा निवासी परमा महतो,मँझोपुर गांव निवासी यमुना प्रसाद व पचौरार गांव निवासी राजबली सिंह ने जमीनी विवाद संबंधित आवेदन दिए।जिसमें यमुना प्रसाद के जमीनी विवाद का निष्पादन किया गया। दो मामले का निष्पादन नही हुआ।सीओ ने बताया कि दो शिकायत प्रतिवेदन को जाँच के लिए भेज दिया गया है।




Recent Comments