सोनपुर । नयागांव थाना क्षेत्र के निर्माणाधीन फोरलेन पर नयागांव बहेरवा गाछी के समीप एक अनियंत्रित चार चक्के के वाहन ने मंगलवार को एक बालक को रौंद डाला। इस घटना के बाद वहां चीख़ पुकार मच गई। आसपास के लोग जब तक दौड़कर वहां पहुंचते तब तक चार पहिया वाहन के चालक अपने वाहन को लेकर फरार हो गया। उक्त बात की जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष मोहम्मद जफरुद्दीन ने मंगलवार को यह भी बताया कि मृतक बहेरवा गाछी मनोज महतो के पुत्र 7 वर्षीय पवन कुमार है । पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया । इस घटना के बाद से परिवार जनों में कोहराम मच गया ।