जनसंपर्क अभियान : सांसद सिग्रिवाल ने भारी बहुमत से जीत दिला फिर देश मे भाजपा सरकार बनाने का किया अपील

#न्युज इनपुट :- रोहित कश्यप:
————————————-
#भाजपा लाओ भ्रष्टाचार भगाओ
#भाजपा लाओ विकास की गति पाओ जैसे बातो को आगे रखते हुए महाराजगंज के भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने कहा कि केन्द्र में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार को जनता अगले चुनाव में भारी बहुमत से जीत दर्ज कराने को लेकर अभी से ही कमर कस लिया है। केन्द्र व राज्य में अगला जो भी चुनाव होगा, उसमें राजग के अलावा किसी भी पार्टी का खाता नही खुलेगा। भाजपा सांसद श्री सिग्रीवाल मशरक पश्चिम टोला गांव स्थित शिव मंदिर परिसर में आयोजित ग्रामीणों की सभा को संबोधित करते हुए ये बातें कही। मशरक दक्षिणी मंडल भाजपा के अध्यक्ष रविरंजन सिंह मंटू के अध्यक्षता में आयोजित सभा में भाजपा सांसद सिग्रीवाल के अलावे दक्षिणी मंडल भाजपा के प्रभारी व पूर्व मुखिया रणवीर राज, उतरी मंडल भाजपा के अध्यक्ष सुनिल कुमार सिंह, बीजेपी के नेता बीरबल प्रसाद, विनय कुमार सिंह, डाॅ. प्रभात कुमार मिश्र, बसंत कुमार सिंह, पंचायत भाजपा अध्यक्ष श्यामबिहारी सिंह, सरोज कुमार, भरत सिंह, बनियापुर विधान सभा के प्रभारी बैजनाथ राय, रूदल सिंह, रामजी सिंह, इदरीश अंसारी, चंदन सिंह, हवलदार सिंह, पंचदेव सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे। रूक रूक कर हो रही बारिश के बावजूद सांसद सिग्रीवाल को देखने व सुनने को काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ सभा में देर शाम तक जुटी रही। इस मौके पर भाजपा सांसद सिग्रीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए जो काम किया है, वह सरकार के इरादे को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि गत लोक सभा चुनाव के पूर्व क्षेत्र का विकास कार्य कागज पर ही ज्यादा चलता था। लेकिन चुनाव के बाद क्षेत्र में विकास कार्य धरातल पर होने लगा। आज हर क्षेत्र मे चारों तरफ विकास कार्य तेजी के साथ हो रहा है। इस मौके पर ग्रामीणों के मांग पर सांसद सिग्रीवाल ने कहा कि मशरक में एसएच-90 से रामघाट, कोन्हा, पश्चिम टोला, देवरिया गांव होते हुए देवरिया बाजार पर पर एसएच- 73 पर जाती है कार्यक्रम निर्माण कार्य तथा गांव में छठ घाट निर्माण कार्य कराया जाएगा।




Recent Comments