न्याय संस्था भेजेगा नगर निगम आयुक्त को चूड़ी : सुल्तान
दैनिक खोज खबर डेस्क
नगर निगम के लगभग 54 लाख सफाई पर हो रहे खर्च का परिणाम एक बरसात में सामने आ रहा है। निगम आयुक्त इस मामले पर संवेदनशील नही है और बस खानापूर्ति कर रहे।
मालूम हो कि संगठन के वरीय संगठन वेटरन फॉर्म ट्रांसपरेंसी इन पब्लिक लाइफ द्वारा खनुवा नाले की सफाई हेतु राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण दिल्ली में 2 केस दर्ज किया गया था।
जिसमे ngt के द्वारा सफाई को लेकर सख्त आदेश दिया गया था और उस मामले में तत्कालीन जिलाधिकारी पर गिरफ्तारी वारंट और जुर्माना का भी आदेश हुआ था।

और नापी का आदेश कर खनुवा को स्वरूप में लाने का आदेश दिया गया था।
हद तो तब है जब निगम ने नापी की खानापूर्ति कर सफाई का ढोंग किया और खानापूर्ति की ।
एक बारिश में ही निगम का पोल खुल गया है और शहर की स्थिति दयनीय हो गयी है। खनुवा नाले का मुख्य निकास द्वार ही अतिक्रमित है तीन गेट वाले जर्जर स्युलिस गेट में 1 से ही निकासी हो रहा और 2 कचरा से बन्द है जिस वजह से शहर का नाले का पानी सही बहाव में नही निकल पाता है और जलजमाव उतपन्न हो जाता है इसके सम्बन्ध में कई बार ध्यान आकर्षित कराया गया मगर सिर्फ खानापूर्ति ही कि गई
अगर निगम समय रहते इसपे सही ढंग से काम किया रहता या आदेश का ही पालन होता तो आज ये स्थिति उतपन्न हुआ है।

वेटरन फॉर्म ट्रांसपरेंसी इन पब्लिक लाइफ की सहयोगी संस्था न्याय फाइटिंग फ़ॉर द पीपुल के संस्थापक महासचिव मो सुल्तान हुसैन इदरीसी ने बताया है की कई बार निगम को इस सम्बंध में आवेदन दिया गया यंहा तक कि ngt delhi ने भी आदेश दिया मगर सिर्फ खानापूर्ति की गई जिससे साफ है कि लाखों का खर्च बस दिखावा के लिए हो रहा और निगम खानापूर्ति कर रहा। महासचिव ने बताया कि अगर समय रहते निगम इसपे ध्यान नही देता और शहर में बाढ़ को स्थिति उतपन्न हुई तो संगठन निगम आयुक्त को चूड़ी भेजने का काम करेगा और इसकी सारी जिम्मेवारी प्रशासन की होगी।




Recent Comments