प्रमुख ने किया विद्यालय का निरीक्षण
✍️परवेज अख्तर/सिवान;
पचरुखी (सिवान) : प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय उंखइ बिंद टोली की प्रखंड प्रमुख ने शनिवार की दाेपहर करीब 12.30 बजे निरीक्षण किया। प्रमुख शहनाज खातून ने बताया कि स्कूल सुबह स्कूल 11 बजे ही बंद हो गया था। समय से पहले विद्यालय बंद होने पर प्रमुख ने काफी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि कार्रवाई की जाएगी। वहीं प्रधानाध्यापक देवेंद्र यादव का कहना है कि परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र लेने पचरुखी बीआरसी आया था तभी सहयोगी शिक्षक विद्यालय छोड़कर फरार हो गए होंगे।
—–




Recent Comments