
इसुआपुर-थाना क्षेत्र के अगौथर गांव में सुबह शौच करने गए ग्रामीण 55 बर्षीय देवेन्द्र ओझा पर जंगली सूअर ने हमला कर दिया .जिससे मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई .ग्रामीणों को इसकी सूचना मिलते ही घटना स्थल की ओर दौड़े .जहा मृतक की लाश पड़ी थी .इसकी सूचना पुलिस को दी गई.पोलिस मौके पर आकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल छपरा भेज दिया. इस घटना से ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया है . ग्रामीण खेती बाड़ी या अन्य किसी कार्य बस सुइया बधार चेवर जाते रहते है.एसे में सुअरों के आतंक से आतंकित है ।स्थानीय सरपंच हरेराम तिवारी,बशिष्ठ ओझा,नागेंद्र ओझा ,बिश्वनाथ ओझा मास्टर सिंह आदि ने सरकार से सुअरों से निजात दिलाने की मांग की है .




Recent Comments