छपरा: बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के राज्य कार्यकारणी की 14 मार्च को हुई बैठक मे लिए गए निर्णय से अवगत कराने हेतु दिघवारा मे राज्य कार्यकारणी सदस्य राकेश कुमार सिह की अध्यक्षता मे हरताली शिक्षको की बैठक हुई ।सभी शिक्षको को राज्य कमिटि के निर्णय से अवगत कराते हुए राकेश कुमार सिह ने कहा की इस विश्वव्यापी आपदा की घरी मे हम सभीं शिक्षको को हर गली मुहल्ले चौक चौराहे पर बच्चा,उनके अभिभावक के अलावे आम जनता को जागरूक करना है।इस बीमारी से बचाॅव ही सुरक्षा है।उन्होंने हाॅथ जोडकर जिले के तमाम शिक्षक -शिक्षिकाओ से अनुरोध किया कि आप जहाॅ रहते है अपने नजदीकी इलाको मे दौडाकर साफ-सफाई,खान-पान मे परहेज,भीड-भार वाले इलाके से दूरी बनाने,अनावश्यक सफर से बॅचने सहित उन तमाम बातो की जानकारी देने की अपील की ।साॅथ ही कहा लोगो को टाल फ्री नंबर 104 की जानकारी दे।यदि कोई संदिग्ध मरीज मिले तो उसे जल्द हास्पीटल तक पहुॅचाने की अपील आम लोगो से करे।संचालन अनील कुमार यादव ने व धन्यवाद ज्ञापन कादीर हसन ने की।
दिघवारा के बैठक मे उपस्थित शिक्षको मे मुख्य थे अभिषेक कुमार रौशन,राजेश कुमार,मोहण सिह,आसफाक आलम,मुमताज आलम,सतीश बारी,कविता कुमारी सिह,गौहड सुलताना, अंजू सिह,सतीश बारी,मुन्नी कुमारी, जुवैदा खातून,माधुरी कुमारी,कुमारी अंजु सिह,गुडिया कुमारी,शशिबाला कुमारी,अवधेश कुमार,असरफ अली,प्रेम कुमार,दिनेश कुमार सिंह, सुनील ठाकुर, कैलाश माझी,आदि।