
प्रवासी कामगारों को सुविधा देने के लिये भाकपा ने दिया धरना
मढ़ौरा(सारण) ।
भाकपा ने शिल्हौड़ी में लॉक डाउन का पालन करते हुए बिहार एवं केंद्र सरकारों द्वारा प्रवासी मजदूरों के साथ उपेक्षा पूर्ण रवैये के खिलाफ कला पट्टी लगा कर धरना दिया । नेतृत्व पार्टी के जिला सचिव रामबाबू सिंह एवं अंचल सचिव संजय कुमार सिंह ने किया। धरना के पश्चात बीडीओ को मांगो से सम्बंधित ज्ञापन सौपा और शीघ्र पूरा करने की मांग की गयी ।
मांगो में प्रवासी मजदूरों को अधिक से अधिक ट्रैन एवं बस चलाकर घर वापस लाया जाय, यात्रा के दौरान मजदूरों का खाना एवं पानी का समुचित इंतजाम किया जाय। सभी मजदूरों को 10 हजार रुपया यात्रा भत्ता के रूप में दिया जाय। मनरेगा में कार्य दिवस बढ़ाया जाय। और प्रवासी मजदूरों के परिवार के व्यस्क लोगों को काम दिया जाय। राशन वितरण में किसी तरह का शर्त नहीं रखा जाय। किसानों को सभी किस्म का कर्ज माफ किया जाय ,सरकारी कर्मचारी एवं पेंशन धारियों के महंगाई भत्ता में कटौती को वापस किया जाय। क्वारंटाइन सेंटर में खाने पीनें एवं रहने को समुचित इंतजाम किया जाय। श्रम कानूनों में कोई छेड़ छाड़ नहीं किया जाये । कार्यक्रम में पार्टी जिला सचिव रामबाबू सिंह अंचल सचिव संजय कुमार सिंह , प्रो राजाक हुसैन,भरत राय सरपंच रामजतन मांझी ,संजय कुमार, जमादार राय , विजय राय , अजय कुमार यादव ,संजीव कुमार सिंह , मिथुन कुमार आदि उपस्थित थे।




Recent Comments