आपसी कहासुनी में बात इतनी बिगड़ी कि पति ने पत्नी को पीट पीटकर मार डाला

छपरा। भेल्दी थाना क्षेत्र के चांदपूरा गांव में वुधवार की सुबह एक लोमहर्षक घटना से गांव में मातमी सन्नटा फैल गया।बताया जा रहा है कि पति-पत्नी की विवाद कहासुनी से इतनी बढ़ी की पति ने पीट पीटकर पत्नी की हत्या कर दी।मृतक महिला सरोज राय की 40 वर्षीय पत्नी बबिता देवी बताई जा रही है।घटना के दौरान बीच बचाव करने में मृतिका की 14 वर्षीय पुत्री गुंजन कुमारी भी घायल बताई जा रही है।सूचना मिलते पुलिस घटना स्थल पर पहुंची तबतक हत्यारा पति फरार था।समाचार प्रेषण तक पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में लगी थी।इस लोमहर्षक घटना से गांव में मातमी सन्नटा फैला हुआ है।