छापेमारी कर देशी शराब के साथ दो कारोबारों को गिरफ्तार

मांझी(सारण) : मांझी पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर देशी शराब के साथ दो कारोबारों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार कारोबारों मुबारकपुर गांव निवासी बुटन कुमार तथा महम्मदपुर के मुकेश चौधरी बताया जाता है. थानाध्यक्ष नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि देशी शराब बिक्री की सूचना मिली थी. सूचना के आधार मुबारकपुर तथा महम्मदपुर में छापेमारी की गयी. छापेमारी में साढ़े ग्यारह लीटर देशी शराब के साथ दो कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार कारोबारियों के विरुद्ध नयी उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजने की कार्यवाई की जा रही है.