Θ बेतिया – बगहा:– समान काम समान वेतन के लिए शिक्षक तीन अगस्त को प्रखंड स्तर पर करेंगे धरना प्रदर्शन

प्रखंड स्तर पर बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति, बगहा 2 का हुआ गठन
✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (प.च) बिहार 👉आज दिनांक 01 अगस्त 2019 को बगहा 2 प्रखंड के सभी शिक्षक संघों की आवश्यक संयुक्त बैठक मo विo पटखौली के प्रांगण में हुई जिसमें ‘समान काम समान वेतन’ सहित अन्य माँगों के निमित्त बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति राज्य इकाई के आह्वान पर आगामी 03 अगस्त को प्रखंड स्तर शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन के बिंदु पर चर्चा हुई। उक्त बैठक में सर्वसम्मति से वरीय शिक्षक श्री रवींद्र गिरी को बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति, बगहा 2 का प्रखंड अध्यक्ष चुना गया तथा यह निर्णय लिया गया कि प्रखंड अन्तर्गत कार्यरत सभी शिक्षक संघों के संघीय पदाधिकारी बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति, बगहा 2 के पदेन सदस्य होंगे।

समन्वय समिति की बैठक में यह निर्णय हुआ कि राज्य के आह्वान पर प्रखंड के शिक्षक/ शिक्षिकाएं 03 अगस्त को प्रखंड मुख्यालय पहुँच कर बाबा साहब डॉo भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के नीचे एकत्रित हो शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन कर प्रखंड विकास पदाधिकारी के माध्यम से सरकार को ज्ञापन देंगे। समन्वय समिति के अध्यक्ष रवींद्र गिरी ने धरना प्रदर्शन में अधिक से अधिक शामिल होने के लिए सभी शिक्षकों से अपील किया। उक्त जानकारी समन्वय समिति के सदस्य सह जिला सोशल मीडिया प्रभारी सुनिल कुमार ने दी।
बैठक में रवींद्र गिरी, पिंटू कुमार, शैलेंद्र कुमार, सुनिल कुमार, उमाकांत राव, अभय सिंह, अनिल सिंह, शिवशंकर यादव, सुरेश साह, शिवशंकर कुo माँझी, मनोज अंसारी, दयाशंकर साह, भागीरथ महतो, बृजमोहन, नन्दु राम, नथुनी प्रसाद, ब्रजेश कुमार, नरेंद्र पाण्डेय, अभिमन्यु कुमार, अभिषेक कुमार, राजेश साह, अफरोज आलम, दीपक कुमार, पूर्णेण्दु, सुभाष कुमार, शहनवाज आलम, जयप्रकाश बैठा सहित दर्जनों शिक्षक उपस्थित रहे।




Recent Comments