बेतिया – गौनाहा:– *दोमाढ में किसान चौपाल का किया गया आयोजन*

न्यूज इनपुट पश्चिमी चम्पारण गौनाहा से रामायण कुमार की रिपोर्ट :-
गौनाहा
गौनाहा प्रखंड अंतर्गत बुनियादी विद्यालय दोमाढ के समक्ष किसान चौपाल का आयोजन किया गया ।
कृषि प्रशिक्षकों के द्वारा खेती में लागत से दुगुना आय करने तथा बागवानी, मत्स्य पालन, मुर्गी पालन के साथ साथ व्यवसायीक खेती करने जोर दिया गया । उपस्थित किसानों को कम लागत में दोगुना उपज कैसे हो आमदनी को कैसे बढाया जाऐ इसके गुर सिखलाये गये ।
कम लागत मे कैसे अधिक लाभ हो इसके लिए कृषि समन्वयक राहुल कुमार ने किसानो को गन्ने की खेती के बदलें बदाम की खेती करने पर दिया । वही मत्स्य पालन व मुर्गी पालन करके सरकार द्वारा दिये गये अनुदानो का लाभ लेने व अधिक से अधिक सब्सिडी का लाभ उठाने का सुझाव दिया गया ।
कृषि समन्वयक श्रीकांत ठाकुर ने बताया कि गनने की खेती कर खेतो को साल भर फसाये रखने व गन्ना की फसल किसी एक को बेचने से मजबुर होने से बेहतर ये हैं की सरकार द्वारा दिये गये विशेष अनुदान व सब्सिडी का लाभ लेते हुऐ व्यवसायीक खेती करें जिससे खरीददार आपके दरवाजे तक पहुंच कर आपके लागत के दोगुना दाम देने के लिए मजबुर हो । गौनाहा प्रखंड क्षेत्र के सौकडो एकड जमीन पर अभी के समय में किसानों के द्वारा केला व मेंथा की खेती की जा रही हैं । जिससे एक साल में किसान लगातार तीन फसल रवि, खरीफ व मेंथा लगा कर लभावंतीत हो रहे हैं ।
वही जैवीक खेती पर बोलते हुऐ कृषि समन्वयक रूदल ठाकुर ने कहा कि खेती के साथ-साथ मेवेशी का भी पालन करें जिससे जैविक खाद का उत्पादन बरकरार रहे और जमीन को उर्वरक शक्ति बनाये रखने के लिए जैविक खाद व केचुआ द्वारा बनाई गई खाद का प्रयोग खेतो अवश्य करें ।
वही कृर्षी समन्वयक जितेन्द्र साह के द्वारा डायरेक्टर सीडेड राइस के तहत धान की सीधी बुआई पर जोर दिया गया । इस विधि से बुआई करने से प्रति एकड लगभग दस हजार रूपयें का लागत खर्च कम कर सकते हैं । जिसमें सिचाई करने में चालीस प्रतिशत की बचत होती हैं । खेत कि जुताई से लेकर कदवा करने तक जो श्रम पर खर्च होता हैं इसको सीधी बुआई कर बचाया जा सकता हैं । साथ ही सरकार द्वारा दिये गये कृषि यंत्रो तथा मिले अनुदान का लाभ उठाने की सलाह दी । किसानों को संबोधित करते हुऐ कहां की कृर्षी संबंधित कोई समस्या हो तो संपर्क स्थापित करें स्थाई नीदान किया जाऐगा ।
मौके पर कृषि सलाहकार राहुल कुमार, जितेन्द्र कुमार, अरविन्द जयसवाल, पुर्व मुखिया सुषमा देवी, वर्तमान सरपंच पति यूगल किशोर प्रसाद, रविंद्र महतो, नरेश बिहारी, आनंद बिहारी सहित सौकडो किसान बंधु मौजूद रहे ।